रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा
सहरसा हवाई अड्डा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा
जिलाधिकारी सहरसा श्री वैभव चौधरी (आई॰ए॰एस॰), जिला अध्यक्षता में हवाईअड्डा की सुरक्षा के निमित्त बैठक की गई |
लोक सभा आम निर्वाचन 2024, दिनांक-07.05.2024 को होना निर्धारित है। लोक सभा आम निर्वाचन के दौरान VVIP का आगमन संभावित है। महानुभाव के आगमन एवं प्रस्थान पर सहरसा हवाई अड्डा की सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक, सहरसा के साथ संयुक्त बैठक की गई। बैठक में सभी संबधित पदाधिकारी उपस्थित थे | कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, सहरसा हवाई अड्डा का निरीक्षण कर टूटे हुए चहार दिवारी कीमरम्मती करायेगें तथा हवा दिशा यंत्र लगाना सुनिश्चित करेगें। हवाई अड्डा से पटेल मैदान तक केभवन स्थल यथा परिसदन के भवन एवं इसकी सम्पूर्ण बांण्ड्री आदि का जीर्णोद्धार आवश्यकतानुसार करायेगें। साथ ही VVIP के आगमन पर View Cutter लगाना भी सुनिश्चित करेंगे। नगर आयुक्त, नगर निगम, सहरसा हवाई अड्डा के रनवे तथा उसके आस-पास व आयुक्त महोदया
के आवास तक समूर्ण क्षेत्र व पथ की साफ-सफाई की व्यवस्था करेंगे। यह ध्यान देंगे कि
हवाई अड्डा के रनवे पर कोई ईट पत्थर न रहें।जिला अग्निशमन पदाधिकारी, सहरसा, महानुभाव के आवगमन पर सहरसा, हवाई अड्डा पर निर्धारित तिथि से पूर्व एवं ससमय पानी का छिड़काव करायेगें तथा एक अग्निशमन वाहन तैयार स्थिति में रखेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सहरसा निर्धारित तिथि को एक सुसजित एम्बुलेंस, योग्य चिकित्सक, चिकित्सा कर्मियों एवं जीवन रक्षक दवाओं के साथ हवाई अड्डा पर रखना सुनिश्चित करेंगे।वन प्रमंडल पदाधिकारी, सहरसा आवश्यकता अनुसार हवाई अड्डा के आस-पास पेड़-पौधों की कटाई, छटाई कराना सुनिश्चित करेंगे।विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सहरसा हवाई अड्डा के आस-पास विद्युत पोलों एवं तारों की जॉंच करेंगे तथा जहॉं भी लुज वायरिंग हो उसे ठीक करायेंगे।कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, सहरसा हवाई अड्डा के रनवे का निरीक्षण करउसकी आवश्यकतानुसार मरम्मति तथा रनवे पर उजली पट्टी की मारकिंग एवं संकेत तथा मानक अनुरूप अन्य कार्य करायेंगे।