लोक सभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई बैठक आयोजित

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा

लोक सभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई बैठक आयोजित 


 जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी ,सहरसा,श्री वैभव चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक,सहरसा, श्री हिमांषु के संयुक्त अध्यक्षता लोकसभा आम निर्वाचन-2024 निमित्त स्थानीय विकास भवन सहरसा में द्वितीय प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी द्वारा सुचारू निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु की गई तैयारियों के संबंध में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने बताया की जिलांतर्गत विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में  आदर्श आचार संहिता कोषांग द्वारा समेकित रूप से  अबतक कुल 5 मामलो में कारवाई की गई है।
निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग द्वारा  05 अलग - अलग मामले में कुल- 960500.00 की राशि जब्त की    गई जिसमे  290500.00 समीक्षा के दौरान वैध पाया गया जिसे विमुक्त किया गया।  शेष जब्त राशि- 670000.00 (प्रक्रियाधीन)है। विधि व्यवस्था कोषांग कार्यालय द्वारा 178 सेक्टर का गठन कर सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। सहरसा जिला अन्तर्गत सभी प्रखंडों में इन्टीग्रेटेड चेक पोस्ट की स्थापना की जा चुकी है। सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय से अपेक्षित सहयोग हेतु पत्राचार किया गया है।
सुपर जोनल दण्डाधिकारी/जोनल दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति संबंधी संयुक्तादेष जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला सीमा को सील करने एवं अन्य कार्य विधि व्यवस्था के तहत प्रक्रियाधीन है।
निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा की गई। भारत निर्वाचन आयोग के निदेषानुसार तीसरे  चरण में 13-मधेपुरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र एवं 25-खगड़िया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करायी जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग निदेशानुसार-
1. अधिसूचना जारी करने की तिथि 12.04.2024
2. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19.04.2024
3. नामांकन पत्रों की जाँच         20.04.2024
4. अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 22.04.2024
5. मतदान तिथि         07.05.2024
6. मतगणना तिथि          04.06.2024
आदर्श आचार संहिता के प्रावधान 06.06.2024 तक प्रभावी रहेगें। सहरसा जिला में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या- 1391 है।
 74-सोनवर्षा (अ॰जा॰) के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, श्री ललित कुमार सिंह, भूमि सुधार उप-समाहर्ता सहरसा है। 
 75-सहरसा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, श्री प्रदीप कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहरसा है।
76-सिमरी बख्तियारपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, श्रीमति अनिषा सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर है।
 77-महिषी के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, श्री ज्योति कुमार, अपर समाहर्ता , सहरसा है।
 मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-13 में कुल नाम निदिष्ट अभ्यर्थियों की संख्या/सूची- 15 (पन्द्रह)
विधिमान नाम निदिष्ट अभ्यर्थियों की सूची/संख्या- 8 (आठ) है।
खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-25 में कुल नाम निदिष्ट अभ्यर्थियों की संख्या/सूची- 15 एवम
विधिमान नाम निदिष्ट अभ्यर्थियों की सूची/संख्या- 12 (बारह) है।उन्होंने बताया की निरोधात्मक कारवाई से संबंधित कुल 134 मामलो में से 113 मामलो के संदर्भ में आदेश पारित किया जा चुका है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने बताया कि जिलांतर्गत मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 1391 एवं मतदाताओं की कुल संख्या 1360525 है। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्र पर  सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा अंतर्गत पुरुष,महिला हेतु अलग अलग शौचालय,स्वच्छ पेयजल,बिजली, रैंप  के अतिरिक्त गर्मी से राहत हेतु अतिरिक्त कमरा एवम कुछेक मतदान केंद्र जहां अतिरिक्त कमरा नही है,वहां गर्मी से राहत हेतु टेंट/शामियाना एवं आवश्यतानुसार मेडिकल किट की उपलब्धता   सुनिश्चित की जाएगी।असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कारवाई की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने जिलार्न्गत सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह पूर्वक भाग लेने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था के समुचित संधारण हेतु लगातार ठोस कारवाई की जा रही है। मल्टीलेयर सुरक्षा व्यवस्था,नियमित पेट्रोलिंग,निर्धारित एसओपी के अनुसार तैनाती ,असमाजिक तत्वों के विरूद्ध निरन्तर ठोस कारवाई पुलिस विभाग के सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है एवं इस हेतु निरंतर कारवाई की जा रही है।सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।निर्वाचन निमित जिला में आगंतुक बलो के आवासन हेतु पर्याप्त संख्या में आवासन स्थल चिन्हित किए गए है,जहां निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है।