रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
मधेपुरा लोक सभा चुनाव को लेकर सभी जिला सीमा पर वाहन जांच अभियान तेज
मधेपुरा लोक सभा चुनाव को लेकर जिले से सटे सभी जिला सीमा पर पुलिस बल अलर्ट कर दिया गया है जिसके दौरान एक जिला से दुसरे जिला में प्रवेश करते ही सभी प्रकार के वाहनों की जांच की जा रही है जिससे यह पता चल सके की चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी प्रकार की अवैध वस्तु ले जाने की आवाजाही तो नहीं हो रही है। बताया जा रहा है की 7 मई को मधेपुरा लोक सभा में चुनाव होना है इसी दौरान सहरसा मधेपुरा जिला के सीमा बॉर्डर सबैला चौक के समीप बैरियर लगाया गया है जिसमें तीन शिफ्ट में पुलिस बल को तैनात कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिस दौरान मजिस्ट्रेट मृदुल कुमार अपने पुलिस बल एसआई उदयनारायण तिवारी, पुलिस जवान जितेन्द्र कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ वाहन जांच अभियान में जुटे हुए हैं।