ईद उल फितर का पर्व काफी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ सम्पन्न
लोकसभा चुनाव व आदर्श आचारसंहिता का उल्लंघन के डर से खुलकर सड़क पर नहीं हो सका खुशी का इजहार
सोनबरसा राज (सहरसा) ! सभी वर्षों की तरह इस वर्ष भी ईद उल फितर का पर्व काफी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाई गई! कहीं से भी कोई अप्रिय खबर की सूचना नहीं है!
सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के ईदगाहों में सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बीडीओ अरविन्द कुमार, सीओ सौरभ कुमार, थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला, काशनगर थानाध्यक्ष चंद्रजीतप्रभाकर, सहित अन्य महिला व पुरुष पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बलों ने विभिन्न स्थानों पर मुश्तैद दिखे!
मालुम हो कि ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गला में गला मिलकर खुशी का इजहार किया! वैसे लोकसभा चुनाव व आचारसंहिता के उल्लंघन का डर से लोग खूलेआम अपने खुशी का प्रदर्शन नहीं कर सके!