मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार जदयू के दिनेशचन्द्र यादव फिर मारेंगे बाजी
मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र में दिनेशचन्द्र यादव के टक्कर में नहीं दिख रहा कोई उम्मीदवार
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) ! लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 का जैसे जैसे समय नजदीक आ रही है वैसे वैसे गाँव के चौपालों में और शहर के चौक चौड़ाहों एवं पान चाय की दुकानों पर राजनीतिक चर्चाएं जोड़ पकड़ने लगी है! वैसे इसबार चुनाव मैदान में एनडीए उम्मीदवार जदयू के दिनेशचन्द्र यादव के सामने वर्तमान में पिछले चुनाव की तुलना में कोई खास मजबूत उम्मीदवार नजर नहीं आ रही है! जबकि पिछले चुनाव में दिनेशचन्द्र यादव को शिकस्त देने हेतु शरद यादव और राजेश रंजन (पप्पू यादव) मैदान में थे! बावजूद दोनों का हार काफी शर्मनाक रही! दिनेशचन्द्र यादव ने पिछले चुनाव में 301050 (तीन लाख एक हजार पच्चास मतों से जीत दर्ज किया था! जो शायद इसबार इससे भी अधिक मतों से जीत दर्ज करने की सम्भावना जताई जा रहा है!
मालुम हो कि लोकसभा क्षेत्र संख्या 13 मधेपुरा के सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के 21 पंचायतों में वर्ष 2019 में दिनेशचन्द्र यादव को 53213 मत प्राप्त हुआ था जबकि शरद यादव को 19685 और राजेश रंजन (पप्पू यादव ) को 5337 मत प्राप्त हुआ था!
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के बुथ संख्या 93-100 लगमा पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 2704, शरद यादव को 736 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 112, बुथ संख्या 101-110 शाहपुर पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 3018, शरद यादव को 1241 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 225 , बुथ संख्या 111-119 सोहा पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 2561 , शरद यादव को 1135 और राजेश रंजन (पप्पू यादव ) को 110, बुथ संख्या 120-128 सोनबरसा पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 3328 , शरद यादव को 1393 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 188 , विराटपुर पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव 2825 , शरद यादव को 920 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 475, बुथ संख्या 138-146 खजुराहा पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 2647, शरद यादव को 1813 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 145, बुथ संख्या 147-153 बरैठ पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 1135, शरद यादव को 2152 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 212, बुथ संख्या 154-163 अतलखा पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 2314, शरद यादव को 1376 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 714 , बुथ संख्या 164-170 मंगुवार पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 2249, शरद यादव को 374 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 142, बुथ संख्या 171-175 मोकमा पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 2184 , शरद यादव को 663 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 312, बुथ संख्या 176-179 बड़सम पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 769, शरद यादव को 974 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 181 , बुथ संख्या 180-186 बड़गांव पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 2274 , शरद यादव को 216 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 631 , बुथ संख्या 187-192 बैठमुशहरी पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 1695, शरद यादव को 826 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 111, बुथ संख्या 193-200 महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 2995 , शरद यादव को 709 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 175, बुथ संख्या 201-208 रघुनाथपुर पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 3277, शरद यादव को 1001 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 219, बुथ संख्या 209-215 सहशौल पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 2522, शरद यादव को 594 और राजेश रंजन (पप्पू यादव को 194, बुथ संख्या 216 -223 देहद पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 3016, शरद यादव को 753 और राजेश रंजन (पप्पू यादव को 177, बुथ संख्या 224-232 पड़रिया पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 2901 , शरद यादव को 1396 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 319, बुथ संख्या 233-239 सरौनी मधेपुरा पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 2518, शरद यादव को 287 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 294 , बुथ संख्या 240-248 कोपा पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 3169, शरद यादव को 533 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 277, बुथ संख्या 249-255 काशनगर पंचायत में दिनेशचन्द्र यादव को 3082, शरद यादव को 692 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 121मत प्राप्त हुआ था! कुल मत दिनेशचन्द्र यादव को 53213, शरद यादव को 19685 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 5337 मत प्राप्त हुआ था! शेष मत अन्य उम्मीदवारों को मिला था!