बैजनाथपुर चौक की समस्या बिगाड़ सकती है मधेपुरा लोक सभा चुनाव का गणित

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

बैजनाथपुर चौक की समस्या बिगाड़ सकती है मधेपुरा लोक सभा चुनाव का गणित

सहरसा से पूर्णियां जाने वाली एनएच 107 मुख्य सड़क निर्माण कार्य वर्षों से चल रहा है लेकिन अब तक पुरा नहीं हो पाया है जिससे इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले राहगीर में काफी नाराजगी देखी जा रही है। सबसे ज्यादा समस्या बैजनाथपुर चौक वासियों में देखा जा सकता है जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की इससे पहले तो बैजनाथपुर चौक पर बीपी मंडल का प्रतिमा लगाया गया था जिसे राजनीतिक साजिश के तहत् दुसरे जगह स्थापित कर दिया गया साथ ही उस जगह पर एक बड़ा पुल बना दिया गया है जिसके बगल से गुजरने के दौरान अब तक न जाने कितने वाहन चालक सहित अन्य राहगीर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं साथ ही कई लोगों की जान भी चली गईं है। एनएच 107 निर्माण कार्य के नाम पर बैजनाथपुर वासियों को कई बार अपना घर सहित दुकान भी तोड़ना पड़ा है मगर कई वर्ष बीत जाने के बाद भी बैजनाथपुर वासियों को बढ़ती हुई समस्या से निजात नहीं मिल पाया है। इसको लेकर स्थानीय लोग सहित कई दुकानदारों ने दबी जुबान में बताया की निवर्तमान सांसद के रहते हुए भी बैजनाथपुर वासियों का जो मूलभूत समस्या है वो दुर नहीं हो पाया है जिससे साफ जाहिर होता है की इस बार की होनेवाले लोक सभा चुनाव में निवर्तमान सांसद को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।