एक देशी कट्टा एक जिन्दा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार,बैजनाथपुर, सहरसा

एक देशी कट्टा एक जिन्दा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से एक देशी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छानबीन शुरू की गई इस दौरान सबैला चौक के समीप धनछोहा मोड़ से दो युवक को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। दोनो युवक की पहचान कर ली गई है जिसमें एक बैजनाथपुर वार्ड नंबर 23 निवासी अरविन्द यादव के पुत्र शंकर कुमार उर्फ शिवा है और दूसरा तीरी गांव वार्ड नंबर 4 निवासी पीवीलाल यादव के पुत्र विनोद कुमार यादव है। दोनो के विरुद्ध मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।