सोनबरसा राज थाना के पदमपुर गाँव पहुंचे मंत्री रत्नेश सादा दुष्कर्म की पिड़िता के परिवार से लिया विस्तृत जानकारी
घटना पर दुख व्यक्त किया बिहार के मंत्री रत्नेश सादा
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के पदमपुर गाँव की महादलित महिला के साथ बलात्कार की घटना की जानकारी मिलते ही बिहार सरकार के मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबन्धन विभाग के मंत्री सह स्थानीय जदयू विधायक रत्नेश सादा ने पीड़िता को हौसला देने के लिए देहद पंचायत के वार्ड क्रमांक 08 पदमपुर गाँव स्थित उसके घर पहूंचे! जहाँ पिड़िता के परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी लिया एवं हरसंभव मदद करने हेतु भरोसा दिलाया!
वहीं मंत्री ने महादलित महिला के साथ हुई इस तरह की घिनौना घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया!
उक्त घटना होली पर्व के दिन शौच के दौरान मक्का के खेत में महादलित महिला के साथ जबरन गाँव के ही रबेन यादव उर्फ कारी यादव एवं एक अज्ञात युवक ने मिलकर दुष्कर्म की जघन्य घटना का अंजाम दिया था!
पिड़िता के पिता द्वारा दिया गया आवेदन पत्र पर सोनबरसा राज थाना में थाना काण्ड संख्या 54/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है!
मालुम हो कि वैसे पदमपुर गाँव की जनता दबे जुबान से एवं नाम नहीं आउट होने की शर्तों पर बताते हैं कि यह घटना एक कहावत की तरह हो गई है वह यह कि खेत खाय गद्हा और मार खाय जौलहा! मतलब स्पष्ट है कि घटना कुछ और है लेकिन महिला और उसके प्रेमिका की साजिश के तहत मामला में रबेन यादव उर्फ कारी यादव तथा एक अज्ञात को जानबूझकर फंसाया गया है! वैसे मानें तो यह बलात्कार की घटना ही नहीं है!
प्रेमी प्रेमिका में चल रही यौनसम्बन्ध कार्य को देख लिए जाने और महिला के साथ मारपीट किये जाने को लेकर रबेन यादव उर्फ कारी यादव एवं एक अज्ञात लोगों को फँसाया गया है, ताकि उनकी छवि न बिगाड़ जाए!
यदि पुलिस सही तरीके से अनुसंधान करे तो दूध का दूध और पानी का पानी जैसा उदाहरण सामने आ जाएगी और कभी फिर निर्दोष लोग ऐसे मामला में नहीं फंस पाएंगे! कहा जाता है कि आज भी महिला की दो प्रेमिका घर से फरार चल रहा है कि कहीं पुलिस की चपेट में नहीं आ जाएं! जो कि पड़ोसी गाँव का निवासी बताया जा रहा है ! अब देखना है कि मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस की अनुसंधान में मामला क्या रंग लाती है!