सौर बाजार थाना पुलिस विभिन्न जगहों से चार व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सौर बाजार थाना पुलिस विभिन्न जगहों से चार व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सौर बाजार थाना पुलिस इन दिनों अपने कार्य को लेकर काफी सजग दिख रहे क्योंकि विगत कई दिनों से विभिन्न मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसी दौरान सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की शुक्रवार को गश्ती के दौरान एनबीडब्ल्यू वारंटी थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत के प्रीतलाल यादव के पुत्र जयकृष्ण यादव, कृष्ण यादव के पुत्र गोपाल यादव, देवनारायण यादव के पुत्र राजीव यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दुसरे मामले में सौर बाजार थाना में दर्ज उत्पादवाद संख्यां 68/24 के प्राथमिकी अभियुक्त मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगम गांव निवासी राजेन्द्र राम के पुत्र प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।