सौर बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव रहेगा दिलचस्प

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सौर बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव रहेगा दिलचस्प

सौर बाजार प्रखंड में व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होते ही उम्मीदवारों ने अपना अपना कमर कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है की इस बार के चुनाव में कई प्रत्याशी अपना अपना भाग्य आजमाएंगे जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पैक्स अध्यक्ष शिवनंदन यादव, पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव, पैक्स अध्यक्ष अरविन्द यादव, पैक्स अध्यक्ष सुशील यादव उर्फ फौजी का नाम सामने आ रहा है। सभी उम्मीदवार अपने अपने जीत का दावा कर रहे हैं इस बारे में चुनाव के बात ही पता चल पाएगा की कौन उम्मीदवार अपनी बाजी मारने में सफल हो पाते हैं। फिलहाल 24 मई को व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना है जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 और 11 मई को होगा  जबकि 13 और 14 मई को नामांकन की समीक्षा की जाएगी। 16 मई को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा और 24 मई को सौर बाजार प्रखंड मुख्यालय में ही मतदान होना है साथ ही उसी दिन शाम को मतगणना होगी। जानकारी के अनुसार 251 सदस्य और 17 पैक्स अध्यक्ष इस मतदान में भाग लेकर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।