वरीय अधिवक्ता अजय कुमार मल्लिक के निधन पर शोक सभा हुआ आयोजित
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सहरसा जिला विधिवेत्ता संघ के वरीय अधिवक्ता सिविल के जानकर अजय कुमार मल्लिक का निधन नगर निगम क्षेत्र के मानस नगर हटिया गाछी स्थित आवास पर ह्रदय गति रुक जाने के कारण हो गया!
मालुम हो कि विगत कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे! वह मूल रूप से सुपौल जिले के जगतपुर गाँव के निवासी थे!
सनद रहे कि मृतात्मा की शांति के लिए सहरसा जिला विधिवेत्ता संघ के ऊपरी मंजिल पर संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार झा के अध्यक्षता एवं महासचिव कृष्ण मुरारी प्रसाद के संचालन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया! अधिवक्ताओं ने अजय कृष्ण मल्लिक के संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला! वक्ताओं ने कहा कि 70 वर्षीय अधिवक्ता सन 1993 ईस्वी में इस व्यवसाय से जुड़े थे, वह बहुत ही कुशल व्यक्तित्व के धनी थे! अधिवक्ता संघ और समाज के लिए यह अपूरणीय क्षति है!
वह अपने पीछे पत्नी समेत बैंक में कार्यरत पुत्र मृत्युंजय मनीष, पुत्री शिक्षिका सुमेधा कुमारी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं!
शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से स्वयं को अलग रखा!
इसके तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपाल जी, एडीजे प्रथम रत्नेश कुमार सिंह, एडीजे द्वितीय रवि रंजन, सीजेएम संतोष कुमार, एसीजेएम नितेश कुमार, एसीजेएम अश्वनी कुमार अन्य न्यायाधीश शामिल हुए!
ज्ञात हो कि उक्त अवसर पर वरीय अधिवक्ता जिला विधिवेत्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह, पूर्व सचिव मनोज कुमार सिंह, अवधेश वर्मा, मनोज सिंह, अभय कुमार सिंह, सदानंद यादव, भोगेंद्र झा, राजकमल गुप्ता, शक्ति नाथ झा, अजय सिंह, उपेन्द्र झा आशा राय, अवधेश कुमार सिंह, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे!