लोगों ने उड़ाई अफवाह, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव _ पुर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

लोगों ने उड़ाई अफवाह, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव _ पुर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना

सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रोता गांव निवासी पुर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना को लेकर बताया जा रहा था की वे इस बार मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में लोक सभा चुनाव लड़ेंगे लेकिन इस बात को लेकर मीडिया द्वारा उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया की ये महज एक अफवाह है मैं जिस उद्देश्य है राजनीति कर रहा हूं ऐसे में लोक सभा चुनाव लड़ने से गरीब और निः सहाय लोगों को निजात नहीं मिल सकती हैं। आज तक हमने सामाजिक विचार धाड़ा से जुड़कर राजनीति करने का काम किया हुं जिस दिन सहरसा विधान सभा की जनता अपना अपार समर्थन देकर आगे बढ़ाने का काम करेगी उसके बाद ही लोक सभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। फिलहाल मैं लोक सभा चुनाव को लेकर अपनी उम्मीदवारी का दावा नहीं कर रहा हूं ये केवल एक हवा हवाई है समय आने पर विचार किया जा सकता है।