मनरेगा योजना में बिना कार्य किये अभिकर्त्ता उठा रहे हैं योजना की राशि जनता में है आक्रोश
जनता की शिकायत पर सहरसा जिला से लेकर बनमाईटहरी प्रखण्ड के पदाधिकारियों सुनने से करते हैं इंकार
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) ! सहरसा जिला के बनमाईटहरी प्रखण्ड क्षेत्र के सहुरिया पंचायत में बड़े पैमाने पर मनरेगा योजना राशि की लूट की खबर मिल रही है, बाबजूद सहरसा जिला प्रशासन सहित बनमाईटहरी प्रखण्ड प्रशासन मौन धारण कर तमाशा देख रही है! इससे यह प्रमाणित होता है कि मनरेगा योजना लूट की योजना बनकर रह गई है!
मालुम हो कि बनमाईटहरी प्रखण्ड क्षेत्र के सहुरिया पंचायत का वार्ड क्रमांक 11 में मोहम्मद मुर्तजा के खेत से मोहम्मद सत्तार के खेत तक फसल सुरक्षा बांध का योजना, जिसका योजना संख्या 22/23 है में कुछ ही टेलर मिट्टी गिराकर पैमेंट 10,5000 रुपये का उठाव करवा लिया गया है और वर्ष 2023 में दूसरे किस्त का राशि उठाव हेतु डिमांड लगाकर एफ टी आर कर दिया गया है! जबकि जहाँ कार्य स्थल का नाम दर्शाया गया है वह फर्जी नाम है! उस नाम का आदमी का खेत वहाँ है ही नहीं है!
ज्ञात हो कि सहुरिया पंचायत की जनता व किसानों का यदि बात मानें तो उनसभी का कहना है कि यहाँ पर मनरेगा योजना की इस तरह का कई फर्जी कार्य योजना चला कर राशि का लूट हो रही है! जबभी शिकायत किया जाता है तो कोई कार्रवाई पदाधिकारी नहीं करते हैं! आश्चर्य की बात तो यह है कि स्थान फर्जी भी हो तो कोई बात नहीं है लेकिन सरजमीं पर योजना भी तो पूर्ण कहीं नहीं किया जा रहा है! यदि सही रुप से स्थल की जांच हो तो कई अभिकर्त्ताओं और पदाधिकारी तथा अभियन्ताओं ऐसे गलत कार्य में फंस सकते हैं!