रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
चोरी की बाईक के साथ एक युवक को सौर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार
सौर बाजार थाना पुलिस सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान एक युवक को चोरी की बाईक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया तो दुसरे मामले में एक व्यक्ति को शराब के नशे में धुत की हालत में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत निवासी रबेन यादव के पुत्र दीपक कुमार को चोरी की बाईक के साथ सिलेट गांव से गिरफ्तार किया गया जबकि सौर बाजार वार्ड नंबर 8 निवासी मोहम्मद याकूब के पुत्र मोहम्मद इसराइल को शराब के नशे मे गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।