हेडमास्टर पवन कुमार झा पर लगा फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने का आरोप
वार्ड सदस्य करिश्मा कुमारी झा ने शिक्षा विभाग को आवेदन पत्र देकर लगाई है आरोप
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सहरसा जिला के सोनबरसा राज प्रखण्ड अन्तर्गत बसनही थाना क्षेत्र के सरोनी-मधेपुरा पंचायत के गोआरी गाँव में स्थित तिलकनाथ संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने का आरोप वार्ड सदस्य करिश्मा कुमारी झा ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को आवेदन पत्र देकर लगाई है!
मालुम हो कि दिया गया आवेदन पत्र में कहा गया है कि उक्त विद्यालय के हेडमास्टर पवन कुमार झा का ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र पर विद्यालय में कार्यरत हैं! जिसको लेकर पूर्व में भी सम्बंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन पत्र देकर शिकायत किया गया है साथ ही साथ प्रखण्ड के बीईओ के आवेदन पत्र पर बसनही थाना में एक मामला भी दर्ज है जिसका काण्ड संख्या 04/2024 है! बाबजूद हेडमास्टर पवन कुमार झा पर कोई कार्रवाई शिक्षा विभाग के द्वारा नहीं हो पाई है!
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के ऐसे कई विद्यालय है जिसमें यदि गहन जांच की जाय तो कई शिक्षक का शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी डिग्री वाला मिल सकती है! बताया जाता है कि यह तब हुआ है जब सरकार के द्वारा घोषणा की गई थी प्रमाण पत्र लाओ और नौकरी पाओ, जिसमें बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्री वाला प्रमाण पत्र की मामला सामने आ रही है जो एक जांच की विषय है!