शौच करने के दौरान पानी भरे गड्ढा में डुबने से आठ वर्षीय बालक की मौत

शौच करने के दौरान पानी भरे गड्ढा में डुबने से आठ वर्षीय बालक की मौत

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)! सहरसा जिला के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के सोनबरसा नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 शिशवा महादलित टोला के 8 वर्षीय बालक की मौत शौच करने के दौरान पानी भरे गड्ढा में डूबने से हो गया। सोनबरसा राज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है। 

मालुम हो कि सूचना मिलते ही सोनबरसा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मनीष कुमार, वार्ड पार्षद विक्रम कुमार, राजद नेता नरेश साह परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

मृतक बालक की पहचान सोनबरसा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 शिशवा महादलित टोला निवासी वर्तमान में खगड़िया जिला के नारदपुर निवासी खरछन सादा के करीब 8 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप में की गई है।