सैंतालिस बोतल कोर्डिन युक्त सीरप एवं दो बोतल विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सैंतालिस बोतल कोर्डिन युक्त सीरप एवं दो बोतल विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

सौर बाजार थाना पुलिस मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिस दौरान थाना क्षेत्र के सिलेट भगवती स्थान निवासी हीरा कामत के पुत्र राजा कुमार को 47 बोतल कोर्डिन युक्त सीरप के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि उनके साथ में दुसरा युवक स्वर्गीय मुकेश यादव के पुत्र मिट्ठू कुमार फरार हो गया। वहीं दुसरे मामले में थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी रविन्द्र यादव के पुत्र संजीव कुमार उर्फ झनका एवम अंदौली गांव निवासी नारायण यादव के पुत्र सौरव कुमार को भवटिया चौक से दो बोतल विदेशी शराब एवम एक अपाची बाईक साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बताया की संजीव कुमार उर्फ झनका सौर बाजार थाना कांड संख्यां 19/24 लुट कांड का अप्राथमिक अभियुक्त एवम घैलाढ़ थाना में आर्म्स एक्ट का नामजद अभियुक्त भी है जिसमें फरार चल रहा है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।