रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार हुए सम्मानित बढ़ाया थाना का सम्मान
सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार बाजारीकरण कार्यशैली को लेकर सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार द्वारा सम्मानित हुए जिसको लेकर सौर बाजार थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों के लोगों में काफी हर्ष देखा जा रहा है। इसको लेकर थाना क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने बताया की इसका हकदार तो सही मायने में सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार है ही क्योंकि उनके आत्मलगन और मेहनत से सौर बाजार थाना क्षेत्र में अमन चैन बहाल हुआ है। खासकर देखा जा रहा है की इन दिनों अपने व्यस्तम समय को देखते हुए भी सौर बाजार थानाध्यक्ष खुद से थाना क्षेत्र के हरेक जगह पहुंचकर जायजा लेते हैं जिससे गड़बड़ी का कोई गुंजाइश ही नहीं रह जाता है। जिस प्रकार से सौर बाजार थाना क्षेत्र में नशे कारोबारी, झपटमार, लुटेरा गैंग सक्रिय रहते थे आजकल ऐसा कुछ नहीं देखा जा रहा है।इसको लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की इस सम्मान के असली हकदार वो भी है जिन्होंने मेरे साथ रहकर मेरे कार्यों में सहायता की है इसलिए सौर बाजार थाना के सभी वरीय पदाधिकारी सहित पुलिस जवान और ग्रामीण पुलिस को दिल से धन्यवाद है जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है।