दो वर्षों बाद भी सोनबरसा राज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण कार्य नहीं हुआ है पूर्ण जनता में है आक्रोश

दो वर्षों बाद भी सोनबरसा राज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण कार्य नहीं हुआ है पूर्ण जनता में है आक्रोश

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)! सोनबरसा राज प्रखण्ड कार्यालय के निकट प्राक्कलन राशि 62.5.00 लाख रुपये से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा राज का निर्माण कार्य दिनांक 22/01/2022 से शुरू है और उक्त निर्माण कार्य को मात्र 15 माह में ही पुरा करना था लेकिन आजतक उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने से जनता में आक्रोश व्याप्त है! 
मालुम हो कि सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में कुल 21 ग्राम पंचायत थी अब 19 ग्राम पंचायत और एक नगर पंचायत है! इतना बड़ा क्षेत्र के अतिरिक्त खगड़िया जिला के माली, कैंजरी , विश्वनाथपुर आदि गाँव एवं सहरसा जिला के बनमाईटहरी प्रखण्ड के सुगमा, रसलपुर, मुरली, बौरवा आदि गाँव की जनता भी सोनबरसा राज अस्पताल में ही उपचार करवाने के लिए आते हैं! पुरना अस्पताल में मरीजों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है! लोग बाहर से ही अपने मरीजों का विभिन्न प्रकार की जांच, दवा सुई और हड्डी टूटने पर प्लास्टर आदि का कार्य करवाते हैं! यह अस्पताल में महिला डाक्टर नहीं रहने से महिला मरीजों को 35 किलो मीटर पर स्थित सहरसा जिला मुख्यालय जाना पड़ता है! सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में स्थापित उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर बराबर ताला लटकी हुई रहती है! लेकिन कागज पर सभी स्वास्थ्य केन्द्र सुचारू रुप से चल रही है! 
ज्ञात हो कि लोगों में काफी खुशी थी कि नया अस्पताल भवन का निर्माण कार्य होने से काफी सुविधा मिलेगी लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और राजनीति खेल में फंसे उक्त अस्पताल भवन निर्माण कार्य अधर में लटकी हुई है, जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है!