सौर बाजार में ई स्कूटी शोरूम का हुआ उद्घाटन

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सौर बाजार में ई स्कूटी शोरूम का हुआ उद्घाटन

नगर पंचायत सौर बाजार मुख्य सड़क मार्ग वार्ड नंबर दो में रविबार को ई स्कूटी शोरूम का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर किया गया। टी & बीएस इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नगर पंचायत सौर बाजार वार्ड नंबर दो के वार्ड पार्षद हरेकृष्ण साह ने बताया की गोल्डन सावरकर नाम की कंपनी है जो किसी भी मॉडल के ई स्कूटी खरीदने पर कंपनी 100% कैश बैक की सुविधा प्रदान करती है जो ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी सुविधा है। उदाहरण देते हुए हरिकृष्ण साह ने बताया की अगर कोई भी ग्राहक एक लाख रुपए में ई स्कूटी खरीदते हैं तो कंपनी द्वारा उसे पांच हजार रुपए प्रति महीना के दर से वापस करती है जो बीस महीने में ग्राहक द्वारा दी गई राशि वापस लौटा दी जाती है इससे ग्राहकों को सबसे बड़ी फायदा है। इसके अलावा बताया की अगर कोई भी ग्राहक 15 से 30 अप्रैल के बीच किसी भी मॉडल के ई स्कूटी खरीदते हैं तो उसे उपहार के रुप में अलग से एक कूलर भी दिया जाएगा। वहीं गोल्डन सावरकर कंपनी के एचओडी गौरव कुमार ने बताया की यह ग्रेटर नोएडा की कंपनी है जो पुरे भारत में काम कर रही है। कोई भी ई स्कूटी खरीदने पर चार्जिंग करने के बाद 80 से 100 किलोमीटर तक चलती है जिसे चार्जिंग करने में तीन से चार घंटे लगते हैं। ई स्कूटी शोरूम का विधिवत उद्घाटन पुर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना और वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद साह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। मौके पर कंपनी के टेक्नीशियन उपेंद्र कुमार, सौर बाजार प्रखंड के पुर्व उपप्रमुख शिव शंकर साह, राजीव कुमार रंजन, संजय साह, कैलाश साह, युवा नेता राजीव कुमार, महावीर कुमार साह, दीपक कुमार, राजकुमार सहित दर्जनों की संख्यां में लोग मौजुद थे।