रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
अंचलाधिकारी के आदेश को नहीं मानते सरकारी अमीन, रैयत लगा रहे हैं कार्यालय का चक्कर
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के नादो पंचायत अंतर्गत मधूरा गांव वार्ड नंबर तीन निवासी प्रमोद कुमार सौर बाजार अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अतिक्रमण मुक्त करवाने का मांग किया था जिस पर तत्कालीन अंचलाधिकारी ने सरकारी अमीन को निर्देश दिया था की अतिक्रमित भूमि का मापी कर अंचल कार्यालय में प्रतिवेदन जमा कर दें। वहीं आवेदन कर्ता प्रमोद कुमार झा ने बताया की इसके बाबजूद भी सरकारी अमीन अतिक्रमित भूमि का मापी करने में आनाकानी कर रहे हैं क्योंकि 10 दिसम्बर 2022 को ही तत्कालीन अंचलाधीकारी द्वारा जमीन मापी को लेकर आदेश जारी कर दिया गया था। उस समय सरकारी अमीन आदेश पत्र लेने से मना करते रहे और अब कह रहे हैं की फिर से नया आवेदन दिजिए। आवेदन के माध्यम से बताया गया था की नादो पंचायत के मधुरा गांव वार्ड नंबर तीन में एक पुराना कुआं है जिसका क्षेत्रफल लगभग दो कट्टा एक धुर है जिसे बगल के लोगों द्वारा कुआं को ईट और पत्थर एवम गोबर मिट्टी से भरकर अतिक्रमित कर लिया गया है। साथ ही बताया की जमीन का नया खेसरा दो भागों में विभक्त है जिसका नया खाता 1395 है और खेसरा 5150 और 5151 है। अब सोचने वाली बात है की कई वर्ष बीत जाने के बाद भी रैयत को सरकारी अमीन के मनमानी रवैया से न्याय नहीं मिल रहा है और अंचल के वरीय पदाधिकारी मौन बनी हुई है। अब देखना है की ख़बर के बाद रैयत को न्याय मिल पाता है या नहीं वो तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।