सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार युवक की मौत

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार युवक की मौत

सड़क दुघर्टना में कालेज से लौट रहे दो छात्र की बेलोरो से कुचल कर मौत हो गई है.घटना सहरसा मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएचआई पर बैजनाथपुर पटेल चौक के पास सोमवार 1 अप्रैल दोपहर की है.मृतक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव निवासी चन्दकिशोर यादव के 20 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई है और दूसरे मृतक छात्र की पहचान बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी संजय यादव के 21 वर्षीय पुत्र रियान राज के रूप में हुई है.
दोनों सहरसा में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था सोमवार को दोनों बैजनाथपुर स्थित डीएल कालेज से अपना इंटर का प्रमाण पत्र लेकर साइकिल से सहरसा की ओर जा रहा था कि पटेल चौक पर पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बेलोरो ने कुचल दिया. सूचना पर पहुंची स्थानीय बैजनाथपुर थाना पुलिस ने तत्काल दोनों को लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान सोमवार को हीं नंदन ने दम तोड़ दिया जबकि रियान राज की मौत पटना के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को हुई है .