रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
दीक्षांत समारोह आयोजन के नाम पर किया गया खानापूर्ती
सभी सरकारी विद्यालयों में दीक्षांत समारोह आयोजित को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी सहरसा द्वारा पहले ही पत्र निर्गत कर दिया गया था की सरकार के निर्देश का अनुसार सभी सरकारी विद्यालयों में दीक्षांत समारोह आयोजित कर बच्चों को प्रोत्शाहित करना है इसके बावजूद भी 9 अप्रैल को सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत स्थित उत्कर्मित मध्य विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजन के नाम पर केवल खानापूर्ति कर दिया गया। सोचने की बात तो ये है की विद्यालय से महज 50 गज की दूरी पर स्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय है जिसके द्वारा निगरानी नहीं किया जाना संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर देता है। आयोजन को लेकर बताया गया था की कक्षा एक से लेकर पांच तक के विद्यालयों को दस हजार रुपए, कक्षा छह से लेकर आठ या कक्षा एक से लेकर आठ तक के विद्यालयों को बीस हजार रुपए और इससे उच्च वर्ग के विद्यालयों को पच्चीस हजार रुपए इस कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा दिया जाने का प्रावधान रखा गया था लेकिन राशि के अनुरूप विद्यालयों में खर्च नहीं किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए पेयजल, चाय, बिस्किट और अल्पाहार की व्यवस्था भी किया जाना था जो विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाना था जिसे कई लोगों ने मानने से इन्कार कर दिया साफ तौर पर कई अभिवावकों ने बताया की महज एक गिलास पानी या किसी किसी विद्यालय में ठंडा का ही व्यवस्था किया गया था। इसको लेकर कई लोगों ने बताया की अगर इस कार्यक्रम को लेकर उच्च स्तरीय जांच की जाए तो सारा मामला प्रकाश में आ सकता है।