रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
अवकाश प्राप्त शिक्षक सह स्वतंत्रता सेनानी के निधन से पंचायत में शोक की लहर
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 हनुमान नगर निवासी 85 वर्षीय अवकाश प्राप्त शिक्षक सह स्वतंत्रता सेनानी नारायण मेहता के हृदय गति रुक जाने से सोमवार के दोपहर बाद निधन हो गया जिससे पंचायत सहित पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इस निधन को लेकर चंदौर पुर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश कुमार ने गहरा दुख प्रकट करते हुए बताया की एक सामाजिक कार्यकर्ता और प्रेरणाश्रोत अभिभावक के निधन से दिल को गहरा चोट पहुंचा है। वे हमेशा सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे साथ ही समाज में हमेशा मेलजोल का संदेश देकर आपसी भाईचारा कायम रखने में हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसे पुरा नहीं किया जा सकता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उनके आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही इस दुःख की घड़ी से उबरने का उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। वे अपने पीछे एक भड़ा पुरा परिवार छोड़ कर चले गए हैं। मृतक के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है वहीं मृतक को 3 लड़का और 2 लड़की है जो अपने पैरों पर खड़ा होकर अपना जीविका चला रहे हैं। निधन की ख़बर सुनते ही पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि तारानंद विश्वास,कृतयानंद ठाकुर, योगेन्द्र पासवान, उमेश यादव, जयकुमार मेहता, बाबा हनुमान दास त्यागी, ललन यादव सहित दर्जनों लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया है।