सहरसा के बनमाईटहरी थाना पुलिस की विडियो वायरल से जनता में पुलिस के प्रति आक्रोश
बिना अपराध, बिना वारंट का मध्य रात्रि में दरवाजा तोड़ घर में घुस कर पुलिस की तांडव
पिड़ित परिजनों ने सभी वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों को आवेदन पत्र देकर जांच कर उचित न्याय की लगाई है गुहार
दूसरे के बहकावे में आकर बनमाईटहरी थाना पुलिस ने की बेवजह कार्रवाई
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सहरसा जिला के बनमाईटहरी थाना पुलिस की हो रही विडियो वायरल एवं बिना अपराध व वारंट का मध्य रात्रि में दरवाजा तोड़ कर घर में घुस अश्लील व अभद्र व्यवहार करने, मारपीट करने तथा जबरन दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिए जाने और शराब कारोबार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करते हुए जेल भेजने की एक सनसनी खेज समाचार प्रकाश में आई है! पिड़ित व गिरफ्तार व्यक्तियों के परिजनों ने एक आवेदन पत्र सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक, सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ, और कोशी प्रमण्डल डीआईजी को देकर उचित न्याय करने की गुहार लगाई है!
मालुम हो कि सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया आवेदन पत्र में नुतन कुमारी पति रोहित कुमार ग्राम अफजलपुर, वार्ड क्रमांक 03 थाना बनमाईटहरी जिला सहरसा ने बताई है कि दिनांक 08 अप्रैल 2024 को रात्रि के करीब एक बजे से 02 बजे के बीच बनमाईटहरी के दो पुलिस वाहन आई और दरवाजा को तोड़ कर घर के अन्दर घुस गयी! मुझे एवं मेरे परिवार के सदस्यों को जगाया और पुछने लगा कि श्रवण कुमार कहाँ है! तो हमारे ससुर ने पुछा कि क्या बात है सर जी, इतना रात्रि में क्यों आए हैं और क्या बात है? इसपर पुलिस कोई जबाब नहीं दी और उक्त पुलिस पदाधिकारियों ने भद्दी भद्दी गाली गलौज देने लगी, गाली गलौज सुनते ही मेरे परिवार के सभी सदस्य जग गया और पुछने पर सभी सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मेरे पति रोहित कुमार को बोला तुमको थाना जाना पड़ेगा, इसी क्रम में मेरे पति रोहित कुमार ने बोला कि सर जी मैं सुबह में थाना पर जाकर मिल लेंगे, इसी क्रम में कुछ पुलिस बलों ने मेरे पति का कालर पकड़ कर घसीटते हुए पुलिस वाहन पर बैठा लिये, उसी क्रम में मेरे पति के गले से सोने का चकती उक्त पुलिस पदाधिकारी ने तोड़ कर ले लिया!
आवेदिका नुतन कुमारी आवेदन पत्र में बताती है कि उक्त घटना का विरोध करने पर मेरे साथ एवं मेरे परिवार के सदस्यों के साथ छेड़छाड़ व गलत नियत से हरकत करना शुरू कर दिया! जिस कारनामें का विडियो मेरे परिवार के सदस्यों द्वारा मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया है! जिसे देखने से श्रीमान को यह साबित होगा कि उक्त थाना के पुलिस द्वारा मेरे एवं मेरे परिवार के साथ किस तरह का दुर्व्यवहार किया गया है! मेरे पति रोहित कुमार व चचेरे भैंसूर रामानंद यादव को थाना में ले जाकर मारपीट किया गया और शराब रखने के झूठा आरोप लगाकर चार सदस्यों को अभियुक्त बना दिया गया है! जिसमें (01) रोहित कुमार (02) विकास यादव, (03) श्रवण यादव तीनों का पिता निरस यादव (04) रामानंद यादव पिता शम्भू यादव है! जबकि मेरे परिवार के कोई भी सदस्य ना तो शराब खरीद बिक्री करता है और नहीं कोई शराब पीता है! मेरे पति एवं मेरे देवर श्रवण कुमार पढ़ाई लिखाई करता है जिसका भविष्य बर्बाद करने के उद्देश्य से शराब कांड में फंसाया गया है! वर्त्तमान समय में मेरे पति रोहित कुमार एवं रामानंद यादव को हिरासत में ले लिया गया है एवं सोची समझी साजिश के तहत मेरे भैंसूर विकास कुमार यादव एवं देवर श्रवण कुमार को अभियुक्त बनाया गया है! अत:श्रीमान से सादर निवेदन है कि मेरे आवेदन पत्र पर अपने स्तर से सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए किसी निष्पक्ष व ईमानदार पुलिस पदाधिकारियों से जांच पड़ताल करते हुए उपरोक्त नामित लोगों को दोष मुक्त करने की कृपा की जाए ताकि उनलोगों का उज्जवल भविष्य बर्बाद होने से बच सके!
ज्ञात हो कि यह कार्रवाई बनमाईटहरी थाना पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई कार्रवाई में सक्रियता दिखाने के उद्देश्य से की गई है ऐसा चर्चा है!