सोनबरसा राज के मैना पुल की रैलींग से औटो टक्कराई तीन लोग हुआ घायल, घायल को बेहतर उपचार हेतु सोनबरसा राज पीएचसी के डाक्टर ने सहरसा सदर अस्पताल किया रेफर

सोनबरसा राज के मैना पुल की रैलींग से औटो टक्कराई तीन लोग हुआ घायल, घायल को बेहतर उपचार हेतु सोनबरसा राज पीएचसी के डाक्टर ने सहरसा सदर अस्पताल किया रेफर

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)! सोनबरसा राज थाना क्षेत्र अन्तर्गत सहरसा माली सड़क पथ के मैना पुल पर तेज गति से जा रही औटो पुल के रैलींग  से टक्कराई एक युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल ! ड्राइवर और एक बच्चा भी मामूली रूप से हुआ घायल ! 
मालूम हो कि घायल को लेकर औटो चालक स्वयं सोनबरसा राज के पीएचसी में उपचार हेतु पहूंचा जहाँ सोनबरसा राज पीएचसी के डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल बेहतर उपचार हेतु रेफर कर दिया ! 
ज्ञात हो कि घायल मोहम्मद इकराम पिता हाजिम घर सहरसा ने बताया कि हमसभी लोग सहरसा से सोनबरसा राज प्रखण्ड के पालरही  गाँव ईद पर्व मनाने हेतु जा रहा था कि अचानक सीएनजी गैस से संचालित औटो असंतुलित हो गयी और पुल की रैलींग टक्कर खा गयी है ! घायल ने बताया कि औटो भी अपने ही परिवार की है ! वैसे पुलिस गस्ती की नजर नहीं पड़ने से औटो चालक को कोई परेशानी नहीं आई !