सोनबरसा राज अंचल के मंगुवार गाँव में आगजनी की घटना में पांच परिवारों का छ: घर जलकर हुआ राख लाखों रुपए की सामान जलकर हुआ राख

सोनबरसा राज अंचल के मंगुवार गाँव में आगजनी की घटना में पांच परिवारों का छ: घर जलकर हुआ राख लाखों रुपए की सामान जलकर हुआ राख

सोनबरसा राज अंचल कर्मचारी अग्नि पिड़ित परिवारों का राख हुई सम्पत्ति का आकलन में जुटी

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)! सोनबरसा राज अंचल के बसनही थाना अन्तर्गत मंगुवार पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 में खाना बनाने के क्रम में चुल्हे से निकली चिंगारी ने 05 परिवार के 06 घर को देखते ही देखते जलाकर राख कर दिया! सूचना मिलने पर बसनही थाना पुलिस और सोनबरसा राज अंचल कर्मचारी व पदाधिकारी स्थिति की जायजा लेने एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु घटना स्थल पर पहुँच गए हैं! 
बताया जाता है कि आगजनी की सूचना मिलने पर सिमरी बख्तियारपुर, सौरबाजार और बसनही से अग्निशामक दस्ता दल घटना स्थल पर पहुँच ग्रामिणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया है! बावजूद पिड़ितों के अनुसार एक मोटर साइकिल, फ्रीज, गौदरेज, दो पलंग, नगदी लगभग 50 हजार रुपये सहित लाखों रुपए की सामान कपड़ा, जेवरात, खाने पीने के लिए रखा अन्य गेहूँ चावल तथा पर्व ईद मानाने के लिए सभी सामान जलकर राख हो गया! 
ज्ञात हो कि अग्नि पिड़ित परिवारों में (01) हसीना खातून पति मोहम्मद सलामत, (02) खुशबू खातून पति मोहम्मद मुस्ताक,(03) सबाना खातून पति मोहम्मद जब्बार, (04) लक्ष्मी देवी पति बबलू पौदार, (05) मोसोमात निर्मला देवी पति स्वर्गीय योगेन्द्र पौदार का नाम सामने आ रही है! अब अंचल कर्मचारी के प्रतिवेदन पत्र और बसनही थाना के द्वारा की गई सनहा पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि कुल कितना घर और राशि की सामान जलकर राख हुई है! सरकारी नियमों के अनुसार गैर आवासीय घर की क्षतिपूर्ति नहीं दी जाती है!