शादी की प्रलोभन देकर एक वर्ष से किया यौन शोषण गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार

शादी की प्रलोभन देकर एक वर्ष से किया यौन शोषण गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सोनबरसा राज प्रखण्ड के बसनही थाना अन्तर्गत रघुनाथपुर गाँव में शादी का प्रलोभन देकर एक वर्ष से युवती की यौनशोषण किये जाने का एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आई है! पिड़िता ने उक्त मामले को लेकर बसनही थाना में एक आवेदन पत्र गाँव के ही रजनीश यादव पर यौन शोषण का गम्भीर आरोप लगाते हुए कानून कार्रवाई करने की गुहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला से लगायी है! 
मालुम हो कि बसनही थाना में दिए गए आवेदन पत्र में पिड़िता ने बतायी है कि रजनीश यादव ने शादी का प्रलोभन देकर लगातार मुझसे शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा! इस दौड़ान  मोबाइल फोन पर भी बुलाकर मेरे साथ गलत काम करता था! मैं जब नहीं जाती थी तो वह मेरे माता पिता को जान मारने की धमकी दिया करता था! साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान मैं गर्भवती भी हो गई ! बीते दिनों आरोपित ने मोबाइल फोन कर बगल के मक्का के खेत में बुला कर शारीरिक सम्बन्ध बनाया व चंदन यादव के घर ले जाकर कई बार जबरन दुष्कर्म किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है! वह कहता है कि जैसा मैं कहता हूँ वैसा करो वरना जीवन बर्बाद कर दूंगा! मैं एक गरीब और नि:सहाय परिवार से हूँ उचित कार्रवाई किया जाए! 
ज्ञात हो कि बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि आवेदन पत्र मिला है जांच पड़ताल कर उचित कानून कार्रवाई किया जाएगा!