रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चली मारपीट, सहरसा रेफर
सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहूरिया पश्चमी पंचायत के जागीर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट चली जिसमे एक पक्ष के महीला सहित पांच लोग ज़ख्मी हो गए जिसे ईलाज के लिए सीएचसी सौर बाजार में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सहरसा भेज दिया।मारपीट की घटना को लेकर ज़ख्मी के परिजन ने बताया की चलिंदर पासवान के पुत्री गांव के समीप निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने के लिए जा रही थी इसी दौरान कुछ युवकों ने गलत नियत से छींटाकसी किया जिसके बाद कहने पर महेन्द्र पासवान, सतो पासवान, सर्वेश पासवान, रंजीत पासवान, दुर्गेश पासवान, सुकिन्दर पासवान, बाना पासवान, श्रीकांत पासवान, सुजीत कुमार, बिजेंद्र पासवान, अमित पासवान सहित अन्य मिलकर लाठी डंडे से लैश होकर आया और मारपीट करने लगा जिसमें चलिंदर पासवान, सुनीता देवी, पवन पासवान, बेचन पासवान, पूनम कुमारी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। चलिंदर पासवान और सुनीता देवी के सर पर रॉड से प्रहार किया गया जिससे उनका सर फट गया जिससे उसे सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया है। घटना की सूचना तत्काल सौर बाजार थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है की दुसरे पक्ष के भी लोग ज़ख्मी हुए हैं वहीं प्रथम पक्ष के लोगों ने बताया की मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले सभी लोग सुखी संपन्न और पहुंच वाले हैं जिससे उनका मन हमेशा बढ़ा हुआ रहता है।