स्नान के दौरान गहरा पानी में चले जाने से बारह वर्षीय लड़की की हुई मौत

स्नान के दौरान गहरा पानी में चले जाने से बारह वर्षीय लड़की की हुई मौत

सोनबरसा राज थाना पुलिस शव को अपने कब्जा में ले पोस्टमार्टम हेतु सहरसा सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के सोहा गाँव निवासी दिनेश मुखिया का 12 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी की मौत तालाब के गहरे पानी में डूबने से हो गयी! सोनबरसा राज थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जा में ले पोस्टमार्टम हेतु सहरसा सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गयी है! 
मालुम हो कि मिली जानकारी के अनुसार मृतिका 12 वर्षीय शोभा कुमारी अपनी माँ को बहियार में खाना और पानी देने के लिए गयी थी! वह जब माँ को खाना और पानी दे दी तब जाकर तालाब में स्नान करने के लिए गयी थी, लेकिन स्नान करने के दौरान मृतिका गहरे पानी में चली गई जिससे उसकी मृत्यु पानी में डूबने से हो गई! जब उसकी माँ उसे खोजने लगी घर जाने हेतु तो किसी ने कहा वह तालाब में स्नान कर रही है! जब कहीं नहीं मिली तो हो हल्ला पर जुटे स्थानीय नागरिकों ने तालाब में खोजना शुरू किया तो मृतिका की शव तालाब में मिली! 
ज्ञात हो कि सूचना पर पहुंची सोनबरसा राज थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जा में ले पोस्टमार्टम हेतु सहरसा सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गयी है!