सोनबरसा राज थाना पुलिस ने 900 बोतल प्रतिबंधित कफ शिरप के साथ चार धंधावाजों को तलाशी लेने के क्रम में चार पहिया वाहन के साथ किया गिरफ्तार
सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने पीसी के तहत पत्रकारों को दिया जानकारी
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)! सोनबरसा राज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के खगड़िया जिला सिमा पर स्थित मैना पुल पर लगे बैरियर पर वाहन चैकिंग अभियान के तहत एक छोटी चार पहिया वाहन को जांच करने पर लगभग 900 बोतल प्रतिबंधित कफ शिरप कोरेक्स आदि नाम का कम्पनी के बोतल बरामद किया है! साथ ही साथ 4 धंधावाज को भी गिरफ्तार करने में कामयाब हुआ है! गिरफ्तार सभी चारों युवकों के उपर कार्रवाई करने की सभी प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है! जिसे न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेजने की तैयारी चल रही है!
मालुम हो कि उक्त जानकारी सोनबरसा राज थाना में पीसी के दौरान सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने पत्रकारों को बताया, उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी थाना और जिला के सीमा पर पुलिस चेक पोस्ट का स्थापना कर संघनरुप से वाहन और राहगीरों का तलाशी कार्य जारी है ताकि लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की शांति भंग नहीं हो!
ज्ञात हो कि पीसी के समय एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के साथ सोनबरसा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार आदि पुलिस पदाधिकारियों आदि लोग उपस्थित थे !