सोनबरसा राज प्रखण्ड का मनाया गया 67 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम

सोनबरसा राज प्रखण्ड का मनाया गया 67 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सोनबरसा राज प्रखण्ड का 67 वां स्थापना दिवस एक सादे समारोह में प्रखण्ड के सभाकक्ष में बीडीओ अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कर मनाया गया! स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम की शुरुआत पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व केक काट कर किया! 
मालुम हो कि स्थापना दिवस के अवसर पर जहाँ एक ओर आजादी की लड़ाई में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी जंगली प्रसाद सिंह सहित कई अन्य विभुतियों को याद किया गया वहीं प्रखण्ड व अंचल में अच्छे कार्य करने वाले 12 प्रखण्ड कर्मचारियों को डायरी, कलम व प्रशस्ति पत्र देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया! 
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने सम्बोधन में कहा कि सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र क्रांतिकारियों व साहित्यकारों की धरती रही है! जब भी समाज सुधार व देश में कोई संदेह गयी है तो उसमें पहली नाम सोनबरसा राज प्रखण्ड की धरती ही आती रही है! फलस्वरूप ऐसे क्रांतिकारियों व साहित्यकारों को तथा शहीद हुए बलीदानी पुरुष को याद करने की यह समय है! सोनबरसा राज प्रखण्ड की स्थापना के लिए भी यहाँ के लोगों ने लम्बी लड़ाई लड़ी थी  ! प्रखण्ड की स्थापना के बाद बहुत कुछ विकास कार्य हुआ है लेकिन अभी भी बहुत कुछ विकास कार्य करने की आवश्यकता है! कई जनप्रतिनिधियों अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा किया! 
सनद रहे कि स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ अरविन्द कुमार को साधुवाद की संज्ञा से नवाजते हुए कहा कि सोनबरसा राज प्रखण्ड में बहुत बीडीओ आए और चले गए किसी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने की ओर ध्यान नहीं दिया लेकिन यह पहला बीडीओ हैं जिसने स्थापना दिवस की सुधी लिया! हमलोग चाहेंगे कि अगली बार स्थापना दिवस की कार्यक्रम काफी विस्तार से मनाया जाए! 
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज प्रखण्ड की 67 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर देहद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निर्भय कुमार सिंह , काशनगर पंचायत के मुखिया प्रवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ कुमकुम सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद हशीर उद्दीन, बौआ खां, पंचायत समिति सदस्य आजाद कुमार, रजनीकांत, छोटू झा, भूषण यादव, सीओ सौरभ कुमार, बीपीआरओ पिंकी कुमारी, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह, सभी प्रेस के संवाददाता सहित सभी प्रखण्ड कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे!