लोकसभा चुनाव को लेकर 56 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले असमाजिक तत्वों का डीएम ने किया थाना और जिला बदर

लोकसभा चुनाव को लेकर 56 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले असमाजिक तत्वों का डीएम ने किया थाना और जिला बदर

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा)! लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर डीएम सह जिला दंडाधिकारी ने 56 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले असामाजिक तत्वों को 6 माह के लिए जिला एवं थाना बदर किया है! सम्भावित दबंगता एवं आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कार्रवाई की गई है! 
जिला एवं थाना बदर किए गए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति सम्बंधित थाना में प्रत्येक दिन सुबह 9 से 11 बजे तक एवं शाम 5 से 8 बजे तक सदेह उपस्थिति दर्ज कराएंगे! 
डीएम ने जलई थाना क्षेत्र के शंकरथूआ निवासी नीतीश कुमार यादव को दरभंगा सदर थाना, श्रवण यादव को पूर्णिया सदर थाना, सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुअरवा निवासी कमल किशोर सिंह को दरभंगा सदर थाना, सलखुआ थाना क्षेत्र के माठा निवासी मोहम्मद शमीम को अररिया सदर थाना, काशनगर थाना क्षेत्र के अरसी निवासी राकेश कुमार को नवहट्टा थाना, कनरिया ओपी क्षेत्र के कठडुमर निवासी मुरारी यादव को अरवल सदर थाना, बनमाईटहरी थाना क्षेत्र के कुशमी निवासी अनिल बढ़ई को महिषी थाना, सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के खजुराहा गाँव निवासी नरेश यादव को बक्सर सदर थाना, पस्तपार ओपी क्षेत्र के ठाढ़ी गाँव निवासी दिलीप यादव को सिमरी बख्तियारपुर थाना, इसी ओपी क्षेत्र के सखुआ गाँव निवासी विभीषण कुमार को सिमरी बख्तियारपुर थाना पस्तपार ओपी क्षेत्र के ही लहौना निवासी मोहम्मद जफर को मुजफ्फरपुर थाना, पस्तपार ओपी क्षेत्र के केशवपुर निवासी जय कुमार यादव उर्फ जेडी को सिमरी बख्तियारपुर थाना, इसी ओपी क्षेत्र के ठाढ़ी गाँव निवासी मुरारी यादव को सिमरी बख्तियारपुर थाना बदर किया गया है! सोनू देव को खगड़िया, श्याम यादव को बनमाईटहरी बदर बिहार थाना क्षेत्र के बिहार गाँव निवासी सोनू देव को खगड़िया सदर थाना, इसी थाना क्षेत्र के पदमपुरा निवासी सुरेन्द्र यादव उर्फ विद्यार्थी यादव को खगड़िया सदर थाना, बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के गम्हरिया निवासी रवि कुमार को सिमरी बख्तियारपुर थाना, सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा निवासी श्याम यादव को बनमाईटहरी थाना, बसनही थाना क्षेत्र के मंगुवार निवासी प्रमोद यादव को भोजपुर सदर थाना, इसी थाना क्षेत्र के अतलखा निवासी भीषण यादव को पूर्णिया सदर थाना, बसनही थाना क्षेत्र के तमकुलहा निवासी बिजली यादव को नवादा सदर थाना, काशनगर थाना क्षेत्र के अरसी निवासी नितीश कुमार को नवहट्टा थाना, कनरिया ओपी क्षेत्र के तिलाठी निवासी मुकेश यादव को सौरबाजार थाना, बलवाहाट थाना क्षेत्र के बघवा गाँव निवासी अंगद कुमार राय उर्फ प्रशांत कुमार राय को पूर्णिया सदर थाना, सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गाँव निवासी सुमित कुमार को सौरबाजार थाना किया गया है! 
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए उक्त पहल किया गया है! उक्त कार्रवाई से आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों में काफी हरकम्प मची हुई है!