लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरे चरण की मतदान के लिए काफी चिलचिलाती धूप में भी मतदाता पहुंचे मतदान केंद्र पर

लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरे चरण की मतदान के लिए काफी चिलचिलाती धूप में भी मतदाता पहुंचे मतदान केंद्र पर 

मौसम विभाग की अलर्ट जारी का नहीं पड़ रहा है कोई असर

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

पिछले 24 घंटे में पूर्णिया और भागलपुर का पारा 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने बांका, भागलपुर और पूर्णिया के कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बांका में हर एक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श बूथ बनाया गया है। सभी आदर्श बूथों पर एक रोबोट लगाया गया है कि जो कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरुक कर रहा है। यह रोबोट बांका इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाया गया। मतदाताओं को जागरूक के लिए इलेक्शन कमीशन ने हर एक आदर्श बूथ में रोबोट लगाया गया है। इसका नाम अटेंडेंट रोबोट है।

सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत। 

सबसे अधिक पूर्णिया में मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है।

 किशनगंज में 21.94 प्रतिशत, कटिहार में 22.65 प्रतिशत और भागलपुर में 19.27 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में सबसे कम 18.75 प्रतिशत और पूर्णिया में सबसे अधिक 25.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पप्पू यादव ने किया मतदान । 

पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया मतदान

पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने बूथ संख्या 118 पर मतदान किया। तस्वीर शेयर करते हुए पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूर्णिया के बेटा को आशीर्वाद मिल रहा है।आप रच रहे हैं नया इतिहास! संविधान बचाएंगे, बेईमानों को भगाएंगे! उन्हेंने आगे लिखा कि आपका बेटा भाई सेवक पप्पू यादव का आग्रह है आप सब आज पूरे देश में सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दें!

सबसे अधिक कटिहार में मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। सबसे कम किशनगंज में 8.32 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे अधिक 12.01 प्रतिशत मतदान कटिहार में हुआ। इसके बाद बांका में 10.65 प्रतिशत, भागलपुर में 8.92 प्रतिशत और पूर्णिया में 9.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। पांचों सीटों पर नौ बजे तक कुल 9.84 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदान के बाद काफी खुश दिखीं अभिनेत्री नेहा शर्मा। 

अभिनेत्री नेहा शर्मा पहुंचीं मतदान करने

भागलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे। अपने पिता के साथ मतदान करने पहुंचीं मशहूर अभिनेत्री नेहा शर्मा मतदान के बाद काफी खुश नजर आईं। उन्होंने सभी लोगों ने लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने की अपील की। 

इस बूथ पर वोटिंग का बहिष्कार

पूर्णिया लोक सभा के श्रीनगर प्रखंड बूथ संख्या 32 पर मतदाताओं ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। इस बूथ पर मतदाता वोटिंग करने के लिए नहीं पहुंचे। इसपर आरोप है कि इनके क्षेत्र में विकास का कोई काम ही नहीं हुआ है। इसलिए इन लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। 

मतदान करने के प्रति जागरूक दिख रहे मतदाता

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों में भी मतदान करने के प्रति जागरूकता दिखाई दे रही है। लोग सुबह-सुबह वोट डालने के लिए अपने मतदान केंद्र पर पहुंच चुके हैं। लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र भवनों की संख्या 1267 हैं। वहीं कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 30 हजार 678 है। भागलपुर में आदर्श मतदान केंद्रों में सात PWD, सात महिला मतदान केंद्र और यूथ के लिए एक अलग से मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

बांका में मतदान कर बाहर निकलीं मतदाताएं खुश नजर आईं। 

पहली बार मतदान करने वालों ने की यह अपील
बांका, किशनगंज और कटिहार समेत सभी पांचों सीटों पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाता काफी खुश नजर आ रहे। उनका कहना है कि पहली बार मतदान कर काफी अच्छा लग रहा है। सभी लोगों को लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेना चाहिए। 

पूर्णिया में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की भीड़। 

पहले मतदान करेंगे फिर जलपान

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही वोटिंग जारी है। बूथ पर पहुंचे लोगों ने कहा कि पहले मतदान करेंगे फिर जलपान। सभी लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होना चाहिए। शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

 इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूर्णिया के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 2202 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

कटिहार के शहरी इलाके में बनाया गया पिंक बूथ। 

नगर निगम में बने मतदान केंद्र नहीं पहुंचे मतदाता
कटिहार नगर निगम मतदान केन्द्र पर अब तक एक भी मतदाता नहीं पहुंचे हैं। वोटिंग शुरू होने के बावजूद एक भी वोटर अब तक नहीं पहुंचे। यहां मतदान की सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। चुनावकर्मी वोटर के आने का इंतजार कर रहे। 

किशनगंज में मतदान केंद्रों के बाहर लगी भीड़। 

किशनगंज में मतदाताओं की भीड़
पांचों सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। लगभग सभी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ दिख रही है। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किशनगंज के टेंगरमारी के मदरसा सैफुल उलूम में मतदाताओं की भीड़ लग चुकी है। सुबह छह बजे से महिला और पुरुष बूथ पर पहुंचे। कतारबद्ध होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। 

दूसरे चरण की पांच सीटों पर 9322 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह छह बजे से ही मतदाता वोटिंग के लिए बूथ पर पहुंचने लगे हैं। कटिहार लोकसभा क्षेत्र स्थित श्यामा संस्कृत मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 179, 178 पर वोटिंग से पहले तैयारियां की जा  चुकी है। मतदान को लेकर सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी है। 
 
 चार घंटे में केवल इस लोकसभा सीट पर 25 प्रतिशत मतदान; सबसे कम बांका में वोटिंग

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की भागलपुर, बांका, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया सीट पर आज सात बजे से मतदान शुरू है। इसके लिए 9322 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय पप्पू यादव और भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वहीं नेपाल और पश्चिम बंगाल से सटे बॉर्डर पर 55 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में पूर्णिया और भागलपुर का पारा 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने बांका, भागलपुर और पूर्णिया के कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर लू (उष्ण लहर) चलने के आसार हैं। जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर पेयजल और धूप के बचाव के लिए शेड के इंतजाम किए गए हैं।