सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी का किया समिक्षा

सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी का किया समिक्षा

सोनबरसा राज थाना में ही कई थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों के साथ किया समिक्षात्मक बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में तैयारी हेतु दिया विशेष दिशा निर्देश

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सोनबरसा राज थाना  में दिनांक 08 अप्रैल 2024 दिन सोमवार के संध्या में सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार ने सोनबरसा राज, काशनगर, बनमाईटहरी और बसनही  आदि थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का समीक्षा किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया! उन्होंने सीमा क्षेत्रों में बनाये गए चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने एवं नियमित वाहन जांच सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया! 
मालुम हो कि इस अवसर पर सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार के साथ सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, सोनबरसा राज प्रखण्ड के बीडीओ अरविन्द कुमार, सीओ सौरभ कुमार, सोनबरसा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला, बनमाईटहरी थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार, काशनगर थानाध्यक्ष चंद्रजीतप्रभाकर, पस्तपार ओपी अध्यक्ष पंकज कुमार यादव सहित अन्य थाना पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे!