20 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

20 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

सौर बाजार थाना क्षेत्र से एक शराब कारोबारी सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की नगर पंचायत सौर बाजार वार्ड नंबर 3 निवासी स्वर्गीय किशन साह के पुत्र सदानंद साह को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि सुहथ गौड़ा टोला निवासी फौजदारी साह के पुत्र कारी साह पुर्व के मामले में वारंटी था जिसे गिरफ्तार किया गया है इसके अलावा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव वार्ड नंबर 5 निवासी कूदेरन शर्मा के पुत्र योगेंद्र शर्मा को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।