1800 लीटर विदेशी शराब के साथ बैजनाथपुर पुलिस ट्रक को किया जब्त

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

1800 लीटर विदेशी शराब के साथ बैजनाथपुर पुलिस ट्रक को किया जब्त

सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना पुलिस विदेशी शराब से भरी एक ट्रक को जब्त कर कार्रवाई में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए बैजनाथपुर थाना के थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया की पुलिस के वरीय पदाधिकारी द्वारा गुप्त सूचना मिली थी सौर बाजार के तरफ से बैजनाथपुर की ओर एक ट्रक आ रहा है जिसमें विदेशी शराब भड़ा हुआ है जिसके बाद सौर बाजार सीमा पर वाहन जांच के दौरान गिट्टी से भड़ा एक ट्रक को जांच किया गया जिसमें नाईट क्वीन डीलक्स व्हिस्की के 200 कार्टून लोड थे जिसकी मात्रा 1800 लीटर के साथ जब्त किया गया। ट्रक नम्बर बीआर 21 जीबी 7842 है। इसके अलावा 3 व्यक्ती को गिरफ्तार भी किया गया है जिसकी पहचान खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव वार्ड नंबर एक निवासी स्वर्गीय महेन्द्र यादव के पुत्र बबलु कुमार, नौरंगा गांव वार्ड नंबर 8 निवासी चन्दन यादव के पुत्र राकेश कुमार और सहरसा जिले के डरहार थाना क्षेत्र के रसलपुर गाडिया बधान निवासी कामेश्वर यादव के पुत्र अजय कुमार के रुप में हुई है जिससे एक चार पहिया वाहन दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है। इस कार्य में सहयोग करने वाले सहरसा जिला सूचना ईकाई के एसआई रामाशंकर, जिला सूचना ईकाई के एएसआई जयशंकर प्रसाद के अलावा जिला सूचना ईकाई के सभी टीम एवम बैजनाथपुर थाना के सभी पुलिस जवान का अहम योगदान रहा।