रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सौर बाजार थाना पुलिस समकालीन अभियान के तहत् 11 लोगों को किया गिरफ्तार
सौर बाजार थाना पुलिस शुक्रवार को समकालीन अभियान के तहत् थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 11 लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की घैलाढ़ थाना क्षेत्र के वरदहा गांव निवासी जवाहर शर्मा के पुत्र नीतीश कुमार को दस लीटर देशी शराब एवम शराब बनानेवाली उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया है, वहीं बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के मुशहरनियां गांव निवासी स्वर्गीय अखिलेश प्रसाद यादव के पुत्र अजीत कुमार को 750 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत् थाना क्षेत्र के गौरबगढ गांव निवासी महेन्द्र यादव के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार, अजय कुमार, मिश्री यादव के पुत्र चंदेश्वरी यादव, कुशो यादव के पुत्र सकेन यादव, चंदौर पुर्वी पंचायत के श्रवण टोला निवासी निकूनदेव प्रसाद यादव के पुत्र सुशील कुमार, चंदौर पुर्वी पंचायत के हनुमाननगर निवासी गांगो यादव के पुत्र बिजेंद्र यादव, लक्ष्मी यादव के पुत्र महेश्वरी यादव इसके अलावा अन्य मामले में नामजद अभियुक्त थाना क्षेत्र के अर्रहा गांव निवासी पवन यादव के पत्नी सीता देवी,महेशपुर गांव निवासी बिजेंद्र यादव के पुत्र कुन्दन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।