सोनबरसा राज अंचलाधिकारी ने अग्नि पिड़ित परिवारों के बीच त्वरित कार्रवाई कर वितरण करवाया तीरपाल सोमवार को देंगे 11 - 11 हजार रुपये की चेक

सोनबरसा राज अंचलाधिकारी ने अग्नि पिड़ित परिवारों के बीच त्वरित कार्रवाई कर वितरण करवाया तीरपाल सोमवार को देंगे 11 - 11 हजार रुपये की चेक

अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि कर्मचारी व अंचल निरिक्षक के प्रतिवेदन पर की गई त्वरित कार्रवाई

सात पिड़ित परिवारों को ही मिलेगी सरकारी अनुदान की राशि

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सोनबरसा राज अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने कर्मचारी व अंचल निरिक्षक के प्रतिवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जहाँ एक ओर 12 अग्नि पिड़ित परिवारों के बीच सर छुपाने हेतु तीरपाल का वितरण करवा दिया है वहीं उन्होंने बताया कि तत्काल सरकारी अनुदान की 11 हजार रुपये की चेक सोमवार को उपलब्ध करवा दिया जाएगा ! 
उन्होंने बताया कि विराटपुर पंचायत के गाजीपैता गाँव के भरना टोला में कल शनिवार को आग 🔥लगने से कुल रिपोर्ट 12 घर जलने की प्रतिवेदन कर्मचारी व अंचल निरिक्षक के द्वारा प्राप्त हुई है! जिसमें 5 घर गैर आवासीय और 7 घर आवासीय जलकर नष्ट हुई है! फलस्वरूप सरकारी नियमानुसार 07 आवासीय घर के पिड़ित परिवारों को सरकारी अनुदान की राशि दिया जाएगा ! 
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के विराटपुर पंचायत अन्तर्गत गाजीपैता गाँव के भरना टोला में अचानक लगी आग से कुल छोटी बड़ी फूस की घर 14 जली है जिसमें मात्र 07 घर ही आवासीय है! लेकिन स्थानीय जनता की मांग है कि सभी 14 पिड़ित परिवारों को सरकारी अनुदान की राशि सोनबरसा राज अंचलाधिकारी सौरभ कुमार को देना चाहिए! वहीं दो परिवारों को कर्मचारी और अंचल निरिक्षक के द्वारा नाम छांट देने से भी जनता में आक्रोश है!