रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सरकारी अमीन द्वारा जमीन मापी के बाद भी नहीं हो रहा है अतिक्रमणमुक्त
सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत अंतर्गत ईटहरा टोला निवासी चंदेश्वरी यादव सहित दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी सहरसा को देकर बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करवाने की मांग किया था, जिस पर तत्कालीन सौर बाजार अंचलाधिकारी द्वारा जांच कर कार्रवाई करते हुए सरकारी अमीन द्वारा जमीन का मापी भी करवाया गया था लेकिन वहीं आवेदन कर्ता चंदेश्वरी यादव ने बताया की कई महीने बीत जाने के बाद भी जमीन मापी के बाद आगे की कार्रवाई नहीं की गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसको लेकर सौर बाजार के नए अंचलाधिकारी श्री विद्याचरण ने बताया की हमे इस बात की जानकारी नहीं है, जल्द ही जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।