भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

सौर बाजार थाना पुलिस गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान दो युवक को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की संध्या गश्ती के दौरान बटराहा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव के पुत्र हेमंत कुमार और शर्मा चौक निवासी राजू ठाकुर के पुत्र छोटू कुमार को 180 एमएल के 73 बोतल आईबी के एवम 375 एमएल के 14 बोतल रॉयल स्टेज के जिसकी कुल मात्रा 18.390 लीटर है के साथ गिरफ्तार किया गया साथ ही एक हीरो ग्लैमर बाईक भी जब्त किया गया है। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।