सौर बाजार में अवैध निजी नर्सिंग होम के विरुद्ध जांच करने की जन प्रतिनिधि ने उठाया मांग

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सौर बाजार में अवैध निजी नर्सिंग होम के विरुद्ध जांच करने की जन प्रतिनिधि ने उठाया मांग

सौर बाजार में दर्जनों निजी नर्सिंग होम है जिसके संचालक द्वारा सीएचसी सौर बाजार से कई गंभीर मरीज को बहला फुसलाकर कर अपने निजी नर्सिंग होम सस्ते ईलाज का हवाला देकर लाते हैं जहां ईलाज के नाम पर मोटी रकम तो वसूल लेते हैं लेकिन कई मरीज का अब तक जान जा चुका है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा अवैध निजी नर्सिंग होम संचालक के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई करने की बात सामने नहीं आई है। इस्को लेकर चंदौर पुर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्या प्रतिनिधि सुनील शर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधि ने स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा सौर बाजार में चल रहे दर्जनों अवैध निजी नर्सिंग होम के जांच करने की मांग उठाते हुए बताया की सीएचसी सौर बाजार में आने वाले मरीज को निजी नर्सिंग होम संचालक के कार्यकर्ता सस्ते ईलाज का लालच दे कर अपने निजी नर्सिंग होम लाते हैं जहां ईलाज के नाम पर मोटी रकम वसूला करते हैं और जब मरीज का हालत बिगड़ने लगता है तब उसे अन्य जगह गम्भीर बीमारी का हवाला देकर रेफर कर देते हैं। ऐसे स्थिति में जब तक स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तब तक गरीब और निःसहाय लोग ईलाज के नाम पर बर्बाद होते रहेगा। अभी हाल में ही सौर बाजार के एक निजी नर्सिंग होम में मरीज से ईलाज के नाम पर मोटी रकम वसूला गया और जब मरीज की स्थिति गंभीर हो गई तब उसे अन्य जगह ईलाज हेतु रेफर कर दिया गया जिसको लेकर मरीज के परिजन द्वारा सौर बाजार थाना में आवेदन देकर पैसे वापस करने की बात भी कही गई थी जिसे आजतक कोई इंसाफ नहीं मिल पाया है।