प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल छात्र हुए पुरस्कृत
न्यूज डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2024 में परीक्षा नियंत्रण सचिव विभीषण कुमार आदर्श बिहार शिक्षा संगठन के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल सफल छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभा खोज परीक्षा में 100 से अधिक छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाले छात्र मधेपुरा जिला के शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा निवासी विनय कुमार की पुत्री स्वाती कुमारी हैं। इन छात्राओं को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष महोदय माननीय नंदकिशोर यादव एवं खेल मंत्री जितेंद्र कुमार ने कर्मयोगी महिला सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंगलवार को परीक्षा नियंत्रण सचिव आदर्श बिहार शिक्षा संगठन के विभीषण कुमार, प्रर्यवेक्षक बीआरसी अकाउंटेंट अजय कुमार, पर्यवेक्षक बीआरसी डीईओ नितीश कुमार ने प्रशस्तिपत्र और शिक्षा को बढ़ावा हेतू 25 सौ रुपए राशि देकर सम्मानित किया। वही स्थानीय मुखिया कविता देवी, सरपंच रेणु देवी, समिति अनिल कुमार अनल, वार्ड सदस्य दिलखुश कुमार समेत अन्य गण्यमान्य लोगों ने प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाली छात्राएं स्वाती कुमारी को पाग,चादर, मेडल, बुके देकर सम्मानित किया और बच्चों को शुभकामनाएं दी। मौके पर मां रुकमणी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के निदेशक ललन कुमार, प्रबंध निदेशक अंजली कुमारी, शाखा प्रबंधक बंधना कुमारी,व मिथिलेश कुमार उपस्थित थे प्रथम स्थान लाने वाले छात्रा स्वाती कुमारी को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। हालांकि प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्वाति कुमारी को शिक्षा हेतु बढ़ावा को लेकर मां रुकमणी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के टीम द्वारा उनके माता-पिता व छात्रों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है।