रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ कई गिरफ्तार भेजा गया जेल
सौर बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से अवैध देशी शराब के साथ कई शराब कारोबारी भी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी विजेन्द्र यादव के पुत्र कुन्दन कुमार के यहां दो सौ लीटर कच्चा महुआ शराब विनष्ट किया गया साथ ही ग्राहक महेशपुर गांव निवासी लखन शर्मा के पुत्र सुनील कुमार को 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि शराब निर्माता कुन्दन कुमार भागने में सफल रहा। वहीं सहूरिया पुर्वी पंचायत के अर्राहा गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र कुमोद कुमार को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है साथ ही एक अपाची बाईक भी जब्त किया गया है। इसके अलावा दुहबी गांव निवासी माहेश्वरी यादव के पुत्र संतोष कुमार को 7 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया।