सोनबरसा राज थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक हुई आयोजित

सोनबरसा राज थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक हुई आयोजित

डिजे स्पीकर बजाने और सड़क पर हुड़दंग करने वाले पर रहेगी पैनी नजरें

नशा में पकड़े गए लोग भेजे जाएंगे जेल, पुलिस गस्ती दोनों दिन रहेगी तेज

सूचना देने वाले लोगों का नाम रखा जाएगा गोपनीय

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई की प्रतिक है। जिसे हमसभी विजय उत्सव के रूप में होली पर्व मनाते हैं। यह एक सत्य की प्रतिक के रूप में भी होली पर्व मनाते हैं। होली पर्व में सभी जाति धर्म व मजहब के लोग एक साथ रंग गुलाल व अबीर तथा धूल से होली पर्व मनाते हैं । इस पर्व में कोई उंच नीच , भाव भेद बड़ा छोटा नहीं माना जाता है। लेकिन इसमें ही कुछ असमाजिक तत्व के लोग रंग को भंग करने सौहार्द वातावरण को दुषित करने की भी प्रयास करता है। बस ऐसे ही असमाजिक तत्वों से बचने के लिए और शांति भंग नहीं हो इसके लिए शान्ति समिति की बैठक बुलाई गई है। पुलिस प्रशासन आपके साथ है, कहीं भी किसी प्रकार की शान्ति भंग होने की बात हो तो पुलिस को आप सभी सूचना दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और ऐसे असमाजिक तत्वों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। आप सभी का सहयोग आवश्यक है। अकेला पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। 
उन्होंने कहा कि डिजे स्पीकर बजाने और सड़क पर हुड़दंग करने वाले पर शक्त निगाह रहेगी तथा नशा में पकड़े गए लोग जेल भेजे जाएंगे। पुलिस गस्ती 24 और 25 मार्च को तेज रहेगी। 
इस अवसर पर उपस्थित सोनबरसा राज अंचल पदाधिकारी सौरभ कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रशासन आप सभी के साथ है जबभी आप सूचना देंगे असमाजिक तत्वों पर शिघ्र कार्रवाई होगी वैसे ईश्वर न करे कि कोई घटना हो, लेकिन आप सभी का सहयोग आवश्यक है। 
बैठक में उपस्थित जनता, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने कहा कि सोनबरसा राज थाना क्षेत्र में आजतक कोई घटना नहीं हुई है हम सभी लोग भाईचारे के साथ सभी पर्व मनाते हैं लेकिन उसदिन पुलिस गस्ती तेज करने की आवश्यकता है। 
बैठक में कांग्रेस पार्टी के सोनबरसा राज प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह , प्रोफेसर गोपाल प्रसाद सिंह, अधिवक्ता शेलेन्द्र कुमार सिंह, समाजसेवी सत्यदेव सिंह, जदयू नेता इंद्रदेव साह भाजपा नेता अमीर राम, भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबन सिंह, जयकुमार रजक वार्ड पार्षद, राजेश सादा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, राजद नेता अरविन्द यादव, राजद नेता सुधीर कुमार सिंह, मनीष कुमार मुख्य पार्षद, मंटून सिंह समाजसेवी, भाजपा नेता रंजीत झा, जदयू नेता संजय विश्वास, राजद नेता मनोरंजन सिंह, राजद नेता अरुण कुमार सिंह, गुरुदेव शर्मा भाकपा नेता, मो० असफाक आलम भाकपा नेता, शम्भू कुमार सिंह समाजसेवी, मो० हसिरउद्दीन मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति प्रतिनिधि विराटपुर,पत्रकार सुभाष कुमार, पंकज कुमार, लालटू कुमार, सहित दर्जनों जनता जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों आदि उपस्थित थे।