रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा
विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग श्री के.के. पाठक तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार श्री एच.आर. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजन किया गया
लोकसभा आम निर्वाचन-2024-युवा निर्वाचकों के लिए (मेरा पहला वोट, देश के लिए) अभियान की तैयारियों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा-निर्देश दिये गये |समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि युवा निर्वाचकों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ((मेरा पहला वोट, देश के लिए) अभियान जिला स्थित सभी उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाय। उक्त वर्णित जागरूकता अभियान में महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता पर आधारित आडियो/विजुअल कॉन्टेंट के माध्यम से युवाओं को पंजीकरण तथा मतदान के लिए प्रेेरित किये जाने वाले गतिविधियों का आयोजन किया जाय। इस अभियान में जिलास्तरीय स्वीप आइकन तथा पी.डब्लू.डी. आइकन को सक्रिय रूप से जोड़ते हुए, नुक्कड़ नाटक, अन्य विविध प्रतिस्पर्धाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जो युवा निर्वाचकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने में प्रभावी भूमिका निभा सके। विडियो कान्फ्रेंसिंग के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग आदि उपस्थित थे