बाराचट्टी में पंचायत समिति कि बैठक में उठा अफीम की खेती पर प्रमुख मुद्दा उठाया गया, बेकसूर लोगो पर किया जा रहा है मुकदमा
माननीय न्यायालय से शपथ पत्र के बावजूद भी बिना जांच के कर दिया जा रहा लोगो पर मुकदमा दर्ज
गजरागढ सोभ बाजार भदेया में अतिक्रमण पर उठे सवाल , कराया जायेगा अतिक्रमण मुक्त
गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड स्थित मनरेगा भवन में शनिवार को प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमे प्रखंड के लगभग विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे इस दौरान खासकर अफीम की खेती का मुद्दा बहुत जोर जोर से उठा इस दौरान बूमेर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू ने कहा कि वन विभाग के द्वारा मनमानी रवैया अपनाया जा रहा है बेकसूर लोगो पर मुकदमा और माफिया से मिलीभगत से खेती कराया जा रहा है वन विभाग के कर्मी या पदाधिकारी कार्यालय में आराम फरमाते है दिन - प्रतिदिन अफीम की खेती के कारण वन उजड़ रहे हैं इसके बाद पतलुका पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गणेश यादव ने बताया कि हमारे पंचायत के एक पढ़ने वाले छात्र के अफीम की खेती में नाम दे दिया गया है उसका भविष्य बर्बाद का जिम्मेदार कौन है बैठक में मौजूद रहे इंद्रदेव यादव ने कहा कि जिस तरह रैयत भूमि पर अफीम की खेती के लिए रैयत के मालिको पर एफआईआर दर्ज की जाती है इस तरह वन भूमि पर अफीम की खेती के लिए वन विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों पर भी केस होना चाहिए वन भूमि पर प्रत्येक वर्ष दुगुना भूमि पर अफीम की खेती की जा रही है इसपर लगाम नही लग रहा है ऐसा भी मामला संज्ञान में हैं कि जो व्यक्ति न्यायालय से अफीम की खेती नही करने को लेकर शपथ पत्र भी करवाया है लेकिन उनपर भी बिना जांच पड़ताल के मुकदमा कर दिया गया है साथ ही पूर्व उप प्रमुख ने विभाग द्वारा वन क्षेत्र में कराए गए कार्य का ब्योरा मांगा इसपर जवाब देते हुए वनों क्षेत्र के पदाधिकारी चौहान शशि भूषण कुमार सिन्हा ने बताया की तीन सोर्स से जांचकर मामला दर्ज किया जाता है इसपर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बताइए की क्या क्या सोर्स है इसपर रेंजर से कुछ भी जवाब नही दिया आगे काहुदाग पंचायत के मुखिया कमलेश कुमार ने बाराचट्टी के गजरागढ़ बाजार और सोभ बाजार में अतिक्रमण को लेकर कहा कि इससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसपर अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा बहुत जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा साथ ही राशन कार्ड बनाने को लेकर भी मुद्दा उठाया कि अभितक राशन कार्ड नही बनाया गया है जिससे जरूरत मंद लोगो तक इसका लाभ नही मिल पा रहा है इस दौरान प्रखंड के पदाधिकारी बीडीओ पंकज कुमार , पंचायती राज पदाधिकारी नरेश कुमार , उप प्रमुख सोनाबाली यादव सहित लगभग जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।