गया जिला संवाददाता
दबंग डीलर ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच के सदस्यों पर करायी प्राथमिकी दर्ज
मामला गया जिला के मोहनपुर प्रखंड के मुसैला गांव का हैं जहां अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच के द्वारा गरीबों और असहाय लोगों की हो रही हकमारी पर से पर्दा उठाने का प्रयास करने पर दबंग डीलर मिथलेश कुमार अनुज्ञप्ति संख्या 04/2016 ने सदस्यों पर कराई एफ आई आर।मानवाधिकार के सदस्यों ने बताया कि हमलोग को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उक्त डीलर के खिलाफ शिकायत मिली की राशन कार्ड को 5 किलो अनाज के जगह 4 किलो अनाज देता है जब बोलते हैं तो कार्ड से नाम कटवाने का धमकी देता है। तान साह डीलर ने इस संबंध में जांच के लिए मानवाधिकार के सदस्यों ने पहुंचा तो उस वक्त भी दबंगई दिखाई।इसके बाद रिश्वत देने की कोशिश की पर मामला लोक अदालत में दे दिया गया जहां एमओ पर भी 5000 का फाईन लगाया गया इतना ही नहीं डीएम पास द्वितीय अपील में मानवाधिकार द्वारा आवेदन दिया गया।लेकिन दबंग डीलर से यह हजम नहीं हो पाया और अंत में सदस्यों पर उल्टा रिश्वत मांगने को लेकर एफ आई आर दर्ज करा दिया गया।