सौर बाजार थाना क्षेत्र से कई शराब कारोबारी सहित शराबी गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सौर बाजार थाना क्षेत्र से कई शराब कारोबारी सहित शराबी गिरफ्तार

सौर बाजार थाना पुलिस विभिन्न जगहों से कई शराब कारोबारी सहित शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के हनुमाननगर वार्ड नंबर 10 निवासी सुरेन यादव के पुत्र पपलेश कुमार को 375 एमएल विदेशी शराब, भवटीया गांव वार्ड नंबर 8 निवासी स्वर्गीय बनारसी चौधरी के पुत्र पुरण चौधरी को 10 लीटर देशी शराब, मधेपुरा जिला के मदनपुर गांव वार्ड नंबर 12 निवासी स्वर्गीय बेचन सादा के पुत्र कुन्दन कुमार को 1 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि बेलहा मुसहरी निवासी स्वर्गीय लखी सादा के पुत्र रंजीत सादा, भादा गांव निवासी स्वर्गीय जीतन मिस्त्री के पुत्र शिवन मिस्त्री को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है इसके अलावा पूर्व के मामले में नामजद अभियुक्त भवानीपुर गांव निवासी लालमुनी यादव के पुत्र गजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।