सोनबरसा राज प्रखण्ड के बसनही थाना परिसर में आयोजित किया गया पुलिस पब्लिक बैठक
एसडीएम, बीडीओ, सीओ सहित जनप्रतिनिधियों व जनता एवं व्यवसायियों ने बड़ी संख्या में लिया हिस्सा
बसनही थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया पुलिस पब्लिक की बैठक
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) ! सोनबरसा राज प्रखंड क्षेत्र के बसनही थाना परिसर में विगत दिनों हुई विभिन्न घटनाओं को लेकर पुलिस पब्लिक की एक बैठक आहूत की गई! बैठक सहरसा जिला एसडीएम की मौजूदगी एवं बसनहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला की अध्यक्षता में आयोजित हुई!
सहरसा जिला एसडीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिगत दोनों जो कुछ भी घटना महुआ बाजार का व्यवसाईयों के साथ हुई है वह बहुत ही दुखद घटना है और निंदनीय है! सुरक्षा व्यवस्था हेतु महुआ बाजार में आवश्यकता अनुसार जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा, ताकि अपराधिक गतिविधियों को पकड़ने में सहायक हो सके! उन्होंने कहा कि आपसभी शांतिपूर्ण तरीके से रहें प्रशासन आप लोगों के साथ है, जो भी सुरक्षा के लिए इंतजाम है प्रशासन उसे पूरा करेगी ! आप लोग प्रशासन को सहयोग करें ! उन्होंने कहा कि बिगत दिनों हुई घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा ! अपराधियों की पहचान हो गई है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा! इसके लिए पुलिस गस्ती को तेज किया जा रही है!
बैठक को सोनबरसा राज्य प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने व्यवसाईयों व जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि आप सभी लोग मिलकर पुलिस प्रशासन को सहयोग करें ताकि अराजकता का माहौल फैलाने वालों के विरुद्ध प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर सके और जब पुलिस कार्रवाई होगी तो स्वत: अमन चैन बहाल हो जाएगी !
बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने कहा कि आप सभी सहयोग करें पुलिस प्रशासन आपके साथ है आप लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है अपराधियों का पहचान कर ली गई है शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा!
मालूम हो कि तो बैठक में उपस्थित व्यवसाययों जानता वह जनप्रतिनिधियों से भी विभिन्न बिंदुओं पर राय लिया गया और कई प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई उक्त बैठक में सोनबरसा राज के अंचल अधिकारी सौरभ कुमार ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि यदि पुलिस पब्लिक में भाईचारा जैसी मधुर संबंध कायम हो जाए तो अपराध की घटना हो ही नहीं सकती है! फलस्वरुप एक दूसरे का सहयोग करें अपराधी स्वत: भाग जाएगा!
ज्ञात होकर बैठक में सहशौल पंचायत के मुखिया शिवेंद्र नारायण सिंह, रघुनाथपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नितेश कुमार उर्फ कुमार जी, मोकामा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुतीक्ष्ण मेहता, सरौनी मधेपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नरनाथा मंडल , मुखिया किरण कुमारी, मुखिया दीपक मिश्रा, संजीव जायसवाल सहित महुआ बाजार के सभी व्यवसाईयों व जनता तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे!